{"_id":"59b6c4604f1c1bea7f8b5ee1","slug":"201505150048-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव सेंगर नदी में पड़ा मिला, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव सेंगर नदी में पड़ा मिला, शिनाख्त नहीं
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर।
थाना क्षेत्र के कुनैया गांव व नगला मल्लाह के बीच सेंगुर नदी में सोमवार को युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सुबह लोग अपने खेतों पर गए थे। तभी उन्हें नदी में शव पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना पर एसओ बसरेहर रमाकांत दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव के गले में रस्सी बंधी थी और सीने पर एक छेद दिख रहा था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ बसरेहर ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 30-35 साल के बीच लग रही है। वहीं, क्षेत्र के गांव चकवा बुजुर्ग से ही भी एक सप्ताह पूर्व एक युवक रात में लापता हो गया था। उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने उसकी शिनाख्त नहीं की। उन्होंने बताया शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।
- सेंगुर नदी में मिला युवक का शव
- नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखने के लिए भेजा
फोटो नंबर 18 एवं 19- कुनैया गांव में सेंगुर नदी के किनारे युवक का शव मिलने पर जमा भीड़ व मौके पर पहुंची पुलिस।