फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   20 year imprisonment for rape of a woman accused

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद

Fri, 26 Mar 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
20 year imprisonment for rape of a woman accused
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने तीन साल के अंदर अभियुक्त को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सवा लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। वर्ष 2018 में आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ के साथ ही मुंह में कपड़ा ठूस कर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दंड ) तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय महिला पांच अगस्त 2018 को अपने घर के एक कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी। उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान गांव का प्रदीप छत पर चढ़कर सीढ़ियों के सहारे महिला के कमरे में पहुंच गया। महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया था। महिला के हाथों की चूड़ियां टूटने की आवाज सुनकर पति की नींद खुल गई। उसने पत्नी के मुंह से कपड़ा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की विवेचना तत्कालीन दरोगा देवी चरन साहू ने की। उन्होंने आरोपों की सही पाते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।

सरकारी वकील और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद सबूतों व साक्ष्यों के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश शीरीन जैदी ने शुक्रवार को आरोपी प्रदीप को छेड़छाड़ व दुष्कर्म का आरोपी माना है और उसे 20 साल की सश्रम सजा सुनाई। सवा लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। प्रदीप जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed