फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   20 great donors enthusiastically donated blood voluntarily

Etawah News: उत्साह संग 20 महादानियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Sun, 01 Oct 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
20 great donors enthusiastically donated blood voluntarily
इटावा। रक्तदान महादान की सार्थकता को चरितार्थ करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन व सामाजिक संस्था इटावा हेल्प डेस्क की ओर से रविवार को चौगुर्जी स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 20 महादानी युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इनमें छात्र, कारोबारी, शिक्षक व खिलाड़ी शामिल रहे। इनमें पांच लोगों ने पहली बार स्वेच्छापूर्वक रक्तदान किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का शुभारंभ सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि रक्तदान प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए, जिससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सके। कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं होती। उन्होंने अमर उजाला, हेल्प डेस्क और आयुर्विज्ञान विवि की टीम के कार्य की सराहना की। हेल्प डेस्क के प्रभारी विशाल चौहान ने बताया कि हेल्प डेस्क कोरोना काल से रक्तदान की मुहिम चला रहा है। इस बार आयुर्विज्ञान विवि के लिए रक्तदान कराया गया। इससे अब हम आयुर्विज्ञान विवि में भी भर्ती होने वाले मरीजों की आसानी से मद्द कर सकेंगे।
विज्ञापन



इन महादानियों ने किया रक्तदान
स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों में पटी गली छिपैटी के गौरव अग्रवाल, रामनगर के नीरज प्रताप सिंह, विजय नगर के रितिक कठेरिया, रामगंज के नितिन सोनी, शांति कॉलोनी के सूर्य प्रताप सिंह, हर्ष नगर के अभिषेक गुप्ता, वैदन टोला के अर्जुन सिंह भदौरिया, पक्का बाग के अश्विनी मिश्रा, विवेक विहार कॉलोनी के अतुल यादव, राम नगर के भूपेश कुमार, न्यू तुलसी नगर के राजीव कुमार, गांधीनगर के अनुराग पाल, इंद्रा नगर- रामनगर के जितेंद्र भदौरिया, रामनगर के विशाल सिंह, फ्रेंड्स कॉलोनी के मयंक कुमार, चितभवन के सौरभ भदौरिया, आकाश चतुर्वेदी, नितिन दुबे, सौरभ भदौरिया, मयंक पांडे शामिल हैं। सभी महादानियों को एक साथ तीन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जबकि, इटावा हेल्प डेस्क टी के सदस्यों ने सभी का पीला पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशानेबाज राजीव ने पहली बार किया रक्तदान
निशानेबाजी में दिल्ली में इसी साल दो बार प्री नेशनल खेल चुके न्यू तुलसी नगर निवासी राजीव कुमार ने भी पहली बार स्वेच्छापूर्वक रक्तदान किया। बताया नवंबर में दिल्ली में नेशनल खेलने की तैयारी कुनैरा स्थित शूटिंग एकेडमी में कर रहे हैं। उनका सपना ओलंपिक में देश की ओर से खेलना है। रक्तदान शिविर में उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, डॉ. शिवहरे, डॉ. राजेंद्र मिश्रा, नर्सिंग व मेडिकल स्टाफ की ओर से प्रिया सिंह, राकेश मीना, राजेश यादव, कपिल दुबे, प्रेम लाल ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed