{"_id":"59f22a654f1c1bcf538b9432","slug":"171509042789-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षा अधिकारी ने गैर मान्यता विद्यालयों पर की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षा अधिकारी ने गैर मान्यता विद्यालयों पर की छापेमारी
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरथना (इटावा)। गैर मान्यता के नगर व देहात क्षेत्र में संचालित हो रहे विद्यालयों पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने छापामारी की। अमान्य विद्यालयों का संचालन बंद करने का नोटिस विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाध्यापकों को सौंपा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आयुक्त कानपुर के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन को बंद कराने के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। शिवपुरी स्थित न्यू डायनामिक एकेडमी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उनसे मान्यता के कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया। न उपलब्ध करा पाने पर विद्यालय के संचालन को बंद करने का नोटिस थमाया।
ग्राम गोपियागंज में लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक/ प्रधानाध्यापक को भी संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया। राजेश चौधरी ने कहा कि भरथना ब्लाक के सभी संकुलों में करीब एक दर्जन से अधिक गैर मान्यता के विद्यालय चलने की जानकारी मिली है। सभी की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अमान्य विद्यालयों को बंद कराया जाएगा। प्रबंधक/ प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई से नगर व देहात क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित विद्यालयों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
-बीइओ ने गैर मान्यता विद्यालयों पर की छापेमारी