फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   170 cases of country liquor recovered, six gangsters of smuggler gang arrested

170 पेटी देसी शराब समेत तस्कर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
170 cases of country liquor recovered, six gangsters of smuggler gang arrested
सिविललाइन थाना में मौजूद शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार गैंग के छह सदस्य - फोटो : ETAWHA
इटावा। हरियाणा सोनीपत से लाई गई करीब साढ़े 6 लाख रुपये कीमत की 170 पेटी अवैध देसी शराब के साथ तस्कर गैंग के छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो चार पहिया वाहन, एक बाइक समेत बड़ी संख्या में रैपर व ढक्कन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात को सीओ सिटी वैभव पांडेय के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी सतेंद्र यादव, सर्विलांस प्रभारी बेचन सिंह व सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता की टीम ने हाईवे पर नगर से सटे दिल्ली पब्लिक स्कूल के नजदीक बोलेरो मैक्स गाड़ी से अवैध देसी शराब की पेटियां उतारते छह लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जसवंतनगर की ओर से बोलेरो गाड़ी में शराब भरकर इटावा की ओर आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर कुछ लोग शराब की पेटियों को दूसरी गाड़ी में रखते मिले। तलाशी ली तो गाड़ियों में 170 पेटी (8160 क्वार्टर) अवैध देसी शराब बरामद हुई। मौके पर बोलेरो मैक्स, ऑल्टो कार, एक अपाचे मोटरसाइकिल, पांच बंडल रैपर, दो बंडल ढक्कन भी मिले। बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन लोगों से शराब व गाड़ियों के कागज मांगे, जो वे दिखा नहीं पाए। इस पर राजस्थान प्रांत के जोधपुर जिले के फींच लोन निवासी रमेश देवासी पुत्र गिरधारीलाल, हरियाणा प्रांत के सोनीपत जिले के कैलाशपुर सेक्टर 15 निवासी तेजपाल कश्यप पुत्र सुभाष कश्यप, मैनपुरी जिले के करहल थाना के नगलादेवी गांव निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र रामसेवक, इसी जिले के पैराग शाहपुर गांव निवासी प्रशांत पुत्र अजयवीर सिंह और जसवंतनगर थाना क्षेत्र के रोकनपुर गांव निवासी संजय सिंह पुत्र शिवराम सिंह को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम आदि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोग शराब तस्कर गैंग के हैं। उन्होंने पूछताछ में जानकारी दी कि देसी शराब को हरियाणा से कम कीमत में लाते हैं और उन पर फर्जी रैपर व ढक्कन लगाकर ऊंचे दामों में बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्यामवीर, संजय सिंह, तेजपाल पर अलीगढ़, मैनपुरी जिलों समेत इटावा जिले के जसवंतनगर व सिविललाइन थानों में शराब की अवैध तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। श्यामवीर पर जसवंतनगर थाना में हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed