{"_id":"58936f5c4f1c1b2f3de83c0a","slug":"17-led-info-on-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 एलईडी पर ट्रेनों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 एलईडी पर ट्रेनों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
इटावा स्टेशन पर कराया जा रहा एलईडी लगाने के लिए वायरिंग का काम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा रेल जंक्शन पर पहुंचने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों की जानकारी करने के लिए पूछताछ खिड़की पर धक्के नहीं खाने होंगे। जंक्शन पर 17 एलईडी लगाने का काम शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों को ट्रेन संबंधी जानकारियां स्क्रीन पर मिलेंगी। इटावा रेल जंक्शन पर एलईडी लगाए जाने के लिए गुरुवार से काम शुरू हो गया।
सबसे पहले रेलवे एसआईटी खंड चिह्नित स्थानों पर एलईडी को कनेक्शन देने के लिए तार बिछाने शुरू कर दिए। यह कार्य इसी सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद ठेका लेने वाली कंपनी स्टेशन पर एलईडी स्थापित कर सुविधा को शुरू कर देगी। कामर्शियल मैनेजर मुकेश मणि ने बताया कि इटावा स्टेशन पर कुल 17 एलईडी लागाई जानी हैं।
इनमें से सभी प्लेटफार्म पर दो-दो, वेटिंग रूम, बुकिंग काउंटर, एसएस कार्यालय, महिला वेटिंग रूम में एक एक एलईडी लगाई जाएगी। यह सभी एलईडी रेलवे के आनलाइन सिस्टम से जुड़ी होंगी। इन पर प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली ट्रेन के संबंध में पूरी जानकारी होगी। इसके साथ ही एलईडी में यह भी डिसप्ले होगा कि कोन सी ट्रेन का ठहराव किस प्लेटफार्म नंबर पर होगा। अभी तक स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर ही एलईडी लगी है।