फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15993 youth in new 45577 voter

नए बने 45577 वोटरों में 15993 युवा

Sun, 04 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 04 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
15993 youth in new 45577 voter
मतदाता - फोटो : प्रतीकात्‍मक

 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपडेट हुई मतदाता सूची में 45577 नए वोट शामिल हुए हैं। जबकि 30650 वोटरों के नाम कटे हैं। नए वोटरों में 15993 युवा हैं। सर्वाधिक युवा वोट जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में बने हैं। दूसरे नंबर पर भरथना और तीसरे पर इटावा है। वर्तमान में 11 लाख 33 हजार 848 मतदाता सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन

15 सिंतबर से 15 नवंबर तक जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को वोटर बनने का मौका दिया गया। कालेजों में इसके लिए विशेष रूप से पंजीकरण कैंप लगाए गए। जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें ये अभियान जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सफल दिख रहा है।
विज्ञापन

जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र अव्वल
इस विधानसभा क्षेत्र में जसवंतनगर तहसील के अलावा सैफई, ताखा और आंशिक तौर पर भरथना व इटावा तहसील शामिल है। कुल 339 मतदान केंद्र व 419 बूथ वाले इस विधानसभा क्षेत्र में 6853 पुरुष और 8311 महिलाओं समेत कुल 15164 नए वोट बने। जबकि 4933 पुरुष और 4571 महिलाओं समेत कुल 9504 वोट काटे गए। इस तरह कुल बढ़ोत्तरी 5660 वोटों की रही। जिसमें 18-19 वर्ष के 2978 युवक व 2787 युवतियों के साथ कुल 5765 युवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरथना का आंकड़ा
भरथना विधानसभा क्षेत्र में आंशिक भरथना और चकरनगर तहसील शािमल है। इस क्षेत्र में 7820 पुरुष व 7909 महिलाओं को मिलाकर कुल 15729 नए वोट बने। जबकि 6239 पुरुष व 5540 महिलाओं समेत कुल 11779 वोट काटे गए। इस तरह कुल 3950 नए वोट बढ़े। जिसमें 18-19 साल के 2779 युवक व 2678 युवतियों समेत कुल 5457 वोटर युवा रहे हैं।

इटावा की स्थिति
इटावा विधानसभा क्षेत्र के आंशिक इटावा तहसील में कुल 14684 नए वोट बने। इनमें 6875 पुरुष व 7809 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 9367 वोट काटे गए। जिनमें 4395 पुरुष व 4972 महिलाएं रहीं। इस तरह कुल 5317 नए वोटों की बढ़ोत्तरी हुई। नए बने कुल वोटरों में 18-19 साल के युवाओं की संख्या 4771 रही। जिसमें 2326 युवक व 2445 युवतियां हैं।


नलाइन फीडिंग जारी
जिले की कुल आबादी 17 लाख 48 हजार 760 है। आलेख्य प्रकाशन के समय जिले की तीनाें विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11 लाख 18 हजार 921 मतदाता थे। दो महीने के इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब कुल 11 लाख 33 हजार 848 वोटर हो गए हैं। मतदाता सूची में कुल 14927 वोटरों का इजाफा हुआ है। एडीईओ उदय नारायन सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अब ऑनलाइन फीडिंग चल रही है। जो जल्द पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed