{"_id":"5c8012bbbdec221402333fa8","slug":"151551897275-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खाते से वापस हो गई सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के खाते से वापस हो गई सम्मान निधि
विज्ञापन
भरथना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि बैंक खाते से गायब हो गई। योजना के लाभ के बाद वंचित किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है।
कस्बा के मुहल्ला बालूगंज के हाल में रहने वाले सुरेन्द्र कुमार पुत्र बाबूराम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो हजार रुपये की धनराशि 24 फरवरी को उसके स्टेट बैंक शाखा सरोजनी रोड में संचालित खाते में आई थी।
कुछ घंटों पश्चात ही यह धनराशि खाते से वापस हो गई। ताखा तहसील के ग्राम रूद्रपुर (चमरपुर) के मूल निवासी किसान ने बताया कि उसने इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई है। एसडीएम ने बताया कि किसान की शिकायत पर मामले की जांच करायी जा रही है।