फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 women will become self-reliant by becoming proficient in sewing

Etawah News: सिलाई में पारंगत होकर 15 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Tue, 06 Jan 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
15 women will become self-reliant by becoming proficient in sewing
इटावा। स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से एनआरएलएम विभाग की तरफ से समूह की महिलाओं को जनवरी के द्वितीय सप्ताह से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। पहले बैच में 15 महिलाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से एनआरएलएम विभाग की तरफ से समूह की महिलाओं को जनवरी के द्वितीय सप्ताह से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त स्व-रोजगार विनय कुमार ने बताया कि पहले बैच में 15 महिलाओं का चयन किया गया है। जिला मिशन प्रबंधक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि जनवरी के द्वितीय सप्ताह से प्रशिक्षण शुरू होना है। इसमें पहले बैच में 15 महिलाओं को चयनित किया गया है जबकि अगले बैच के लिए अन्य समूह की महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक ने बताया कि इसमें इन्हें बच्चों की ड्रेस, महिलाओं से संबंधित कपड़ों को सिलने के अलावा अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं समूह की अन्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed