{"_id":"5b04d4fe4f1c1b2b118b58a6","slug":"141527043326-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों की धन निकासी पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों की धन निकासी पर लगाई रोक
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। विकास कराने के नाम पर ग्राम पंचायतों के सरकारी धन का आहरण किया जा रहा है। वर्ष 2017-18 की प्रिया सॉफ्ट कैशबुक फीडिंग न कराने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी महेवा ने 91 ग्राम पंचायतों की धननिकासी पर रोक लगा दी है।
महेवा खंड विकास अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के नाम पर राज्य वित्त एवं 14वां वित्त का रुपया निकाला तो जा रहा है, लेकिन अभी तक 2017-18 की प्रिया सॉफ्ट कैशबुक फीडिंग नहीं कराई गई। जबकि वित्तीय वर्ष 2018-19 चल रहा है, जिसमें जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में शौचालय परिपूर्ण कराकर ग्राम पंचायतों को ओडीएफ बनाकर सुनिश्चित करने निर्देश भी दिए हैं। डीएम के निर्देश पर अब जरूरी विकास कार्यों को देखते हुए विकास खंड कार्यालय से धननिकासी की अनुमति लेनी होगी। जब तक कैशबुक फीड व प्रिया सॉफ्ट फीड नहीं हो जाती है, तब तक ग्राम पंचायतों द्वारा कोई धन खर्च नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंकों को चिट्ठी भी भेजी जा चुकी है।
ग्राम पंचायतों की धननिकासी पर रोक
विकास कार्यों के लिए पैसा निकालने को डीएम ले लेनी होगी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो