{"_id":"5a6cca014f1c1ba2268b6cc6","slug":"141517079041-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रंखला बनाकर करेंगे सिनेमा हॉल का घेराव:डा.भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रंखला बनाकर करेंगे सिनेमा हॉल का घेराव:डा.भदौरिया
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। फिल्म पद्मावत को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच अखिल भारतीय राजपूताना परिवार के संस्थापक अध्यक्ष डा.जय चंद्र भदौरिया ने कहा है कि, भारतीय शौर्य की अद्वितीय परंपराओं की मान-मर्यादा की रक्षा के लिए ऐसे प्रयासों के विरोध में सबसे पहले कचहरी में मौन व्रत और फिर मशाल जुलूस इसके बाद कार्यकर्ता एक मानव शृंखला बनाकर सिनेमाघरों की घेराबंदी करेंगे।
डा. भदौरिया ने यह बात शनिवार को प्रेसवार्ता में कहीं। बताया कि अग्रिम पंक्ति में पूर्व सैनिक,फिर भवानी सेना की महिलायें और फिर राष्ट्रभक्त नौजवान होंगे। वह कब करेंगे इस बारे में कोई भी जानकारी देने के बारे सिर्फ इतना बताया कि इस बारे में कमेटी मिलकर तय करेगी। जिसकी जिम्मेदारी इष्टिकापुरी शोध संस्थान के अध्यक्ष सुधीर मिश्र को सौंपी गई है। इस दौरान डीबीए के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह गौर, इष्टिकापुरी शोध संस्थान के अध्यक्ष सुधीर मिश्र, रिटायर्ड सीएमओ डा. बीएस बिसारिया, सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर महेश सिंह कुशवाह,डा.कुलदीप सक्सेना, सुबोध जैन उपस्थित रहे।