{"_id":"59f4b5dc4f1c1b79548b9a48","slug":"141509209564-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी की भंडारे में बनी खीर में नाती की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी की भंडारे में बनी खीर में नाती की गिरकर मौत
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर (ब्यूरो)। सैफई थाना क्षेत्र के हीरापुरा टिमरुआ गांव में दादी के भंडारे के लिए बनाकर रखी गई खीर के भगौने में पौत्र गिरकर झुलस गया। परिजनों ने उसे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हीरापुरा टिमरुआ गांव निवासी सुनील कुमार की मां का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। शांति हवन के बाद उनके भंडारे का आयोजन शनिवार को किया गया था। भंडारे में मालपुआ व खीर बनाई जा रही थी। शुक्रवार रात को हलवाई ने भंडारे के लिए भगौना में खीर बनाकर कमरे में रख दी थी। तभी सुनील का दो वर्षीय विवेक खेलते खेलते कमरे में पहुंच और जैसे ही उसने भगौना में देखा कि उल्टा खीर में जा गिरा। चूंकि खीर काफी गरम थी जिससे वह झुलस गया। उसी दौरान घर का कोई सदस्य कमरे में पहुंचा उसने विवेक को खीर में पड़ा देखा तो चीख पड़ा। सभी परिजन कमरे में आ गए। खीर से विवेक को बाहर निकाला। उसे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
गर्म खीर के भगौने में गिरकर बालक की मौत
फोटो 11- विवेक (फाइल फोटो)