फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   14 tube wells have been closed for two years without electricity connection

Etawah News: बिना बिजली कनेक्शन दो साल से बंद पड़े 14 नलकूप

Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
14 tube wells have been closed for two years without electricity connection
इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जनपद के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स की नब्ज टटोली। बैठक के दौरान पता चला कि 14 नलकूप पिछले दो साल से महज बिजली कनेक्शन न होने की वजह से बेकार पड़े हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कड़े लहजे में कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दी कि निर्माण कार्यों को केवल ठेकेदारों के भरोसे न छोड़ा जाए बल्कि इंजीनियर मौके पर रहकर गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय सीमा के भीतर काम पूरा न होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में चल रहे 50 बेड के क्रिटिकल ब्लॉक के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। चकरनगर के ग्रामीण स्टेडियम से कंकड़-पत्थर हटाकर घास लगाने और जलभराव दूर करने के निर्देश दिए। ताखा में नवनिर्मित एकेडमिक हॉल को नवरात्रि से शुरू करने के निर्देश। सीडीओ अजय कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed