फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अभी तक नहीं पकड़ा जा सका तेदुआ, दो पिंजरे और लगाए

अभी तक नहीं पकड़ा जा सका तेदुआ, दो पिंजरे और लगाए

Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अभी तक नहीं पकड़ा जा सका तेदुआ, दो पिंजरे और लगाए
इटावा। इटावा सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में 10 जनवरी से अंदर घुसा तेंदुआ अभी भी सिरदर्द बना है। तेंदुए को पकड़ने की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। बफर क्षेत्र में घना जंगल और ऊबड़ खाबड़ रास्तों के कारण सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी भी तेंदुआ को नहीं ढूंढ सकी है। सफारी प्रशासन ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए अब नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। अभी तक सिर्फ एक पिजड़ा लगाया गया था। अब पिचड़ों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। हर संभावित उस क्षेत्र को कवर किया गया है जहां तेंदुए की चहलकदमी हो सकती है।
विज्ञापन

10 जनवरी को मैदानी क्षेत्र से एक तेंदुआ सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में घुस गया है। दो दिन तक तेंदुआ चहलकदमी करता रहा परंतु किसी को इसकी भनक नहीं लगी। 13 जनवरी को तेंदुआ ने एक नील गाय को मार डाला। बफर क्षेत्र में नील गाय के मरने पर सफारी प्रशासन चौकन्ना हुआ। खोजबीन की गई तो तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में पकड़ा गया। एक बार सीसीटीवी कैमरे में आने के बाद तेंदुआ दूसरी बार अभी तक कैमरों की जद में नहीं आया है। वहीं सचल एवं स्थायी कुल छह दल उसकी खोजबीन में लगे हैं। पशु चिकित्सकों की टीम भी हर समय तैयार रहती है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए बुधवार से तीन पिंजरे लगाए गए हैं। पिंजरों के अंदर बकरी भी बांधी गई है जिससे तेंदुआ किसी तरह से बचने न पाए। इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह ने बताया कि प्रयास चल रहे हैं। सफलता भी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed