फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1207 people will arrive from other cities by train today

ट्रेन से आज पहुंचेंगे 1207 परदेसी

Sun, 10 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
1207 people will arrive from other cities by train today
इटावा। परदेसी मजदूरों को लेकर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार को इटावा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके लिए स्टेशन पर सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। सभी मजदूरों की थर्मल जांच की जाएगी और संदिग्ध दिखने वाले मजदूरों के सैंपल लेकर आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। सामान्य मजदूरों को उनके घरों में भेजकर क्वारंटीन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि गुजरात में काम धंधे की तलाश में गए इटावा और फर्रुखाबाद के मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को सुबह करीब 9 बजे इटावा स्टेशन पहुंचेगी। अहमदाबाद से चलने वाले इस ट्रेन से गुजरात के कई शहरों में रहने वाले मजदूर लाए जाएंगे। इन मजदूरों में इटावा जिले के 1150 और फर्रुखाबाद जिले के 57 मजदूर शामिल हैं। रेलवे स्टेशन स्वास्थ्य टीमों के साथ पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी मजदूरों की स्वास्थ्य टीमें थर्मल जांच करेगी।
विज्ञापन

जिन मजदूरों में किसी तरह की संदिग्ध लक्षण प्रतीत होंगे, उनके सैंपल लेकर जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। सामान्य मजदूरों को बसों व अन्य साधनों से उनके घर भेजकर क्वारंटीन कर दिया जाएगा। क्वारंटीन अवधि में उनकी निगरानी गांवों में आशा और शहरों में निकाय कर्मी व स्वास्थ्यकर्मी करेंगे। सीएमओ डा. एसएन तोमर ने बताया कि चार डॉक्टरों समेत 12 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया है। एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक अधीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि मजदूरों को उनके गणतव्य तक पहुंचाने के लिए 62 बसों की व्यवस्था की गई है। फर्रुखाबाद के मजदूरों को दो बसों से भेजा जाएगा और जिले के मजदूरों के लिए 60 बसें रहेंगी। जरूरत पडने पर और बसों की व्यवस्था भी तत्काल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed