{"_id":"5a8c64994f1c1ba32a8b87a2","slug":"11519150233-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ग्राहकों को 22 से 24 फरवरी तक बांटेगा निशुल्क सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ग्राहकों को 22 से 24 फरवरी तक बांटेगा निशुल्क सिम
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। होली के मौके पर बीएसएनएल नए ग्राहकों को फ्री सिम बांटेगा। इटावा के बीएसएनएल एक्सचेंज और फ्रेंड्स कालोनी में 22 से 24 फरवरी तक सिम मेला लगेगा। इस सिम में ग्राहकों को 10 पैसे प्रति मिनट की काल दर लगेगी और 500 एमबी मुफ्त डाटा मिलेगा। इस दौरान मोबाइल नंबरों को आधारकार्ड से लिंक भी किया जाएगा। ये जानकारी मंगलवार को पत्रकार वार्ता में टीडीएम एके गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल के दो नए प्लान लांच किए गए हैं। इसमें एसटीवी 99 रुपये का है, किसी भी नेटवर्क और रोमिंग के दौरान 26 दिनों के लिए अनलिमिटेड वायस काल की सुविधा मिलेगी।
राष्ट्रीय स्तर पर इतना लाभ का यह अकेला एसटीवी है। दूसरा एसटीवी 319 रुपये का है। लाभ के साथ वैधता 90 दिन है। इस दौरान कई आकर्षक प्लान भी लांच हुए, जिसमें सात रुपये के रीचार्ज में एक जीबी थ्री जी डाटा मिलेगा। 666 रुपये के रीचार्ज पर 90 दिनों के लिए किसी भी फोन पर अनलिमिटेड काल्स मिलेंगी। साथ ही दो जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। उन्होेंने बताया कि सस्ता बीएसएनएल ब्राडबैंड भी कम दामों पर उपलब्ध है। भारत नेट प्रोजेक्ट के तहत जिले की 285 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जा चुका है। पंचायतों में फाइबर केबल पहुंचा दी गई है। इटावा और औरैया के ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही 34 जगहों पर थ्री जी सेवा शुरू की जाएगी। इस मौके पर महेंद्र, अनंत, सचिन पाल, एसडीओ महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो