{"_id":"5bb10e0a867a557ff129d4ad","slug":"111538330122-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे पडे हाईटेशन तार की चपेट में आने से चार बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे पडे हाईटेशन तार की चपेट में आने से चार बकरियों की मौत
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जसोहन बगिया गांव में एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर चार बकरियों की मौत हो गई। बचाने में पशु पालक भी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव निवासी रतन सिंह बकरियां पालकर अपना परिवार चलाता है।
रविवार को वह बकरियों को चराने ले जा रहा था। गांव से थोड़ी दूर पर ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। बकरियां जैसे ही तार के पास पहुंची तो हाई वोल्टेज करंट लगने से चार बकरियों की मौत हो गई। उसने बकरियों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग आए और बिजली घर से आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद लोगों ने तार हटाकर रतन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो