{"_id":"59b80e4e4f1c1bf97f8b6672","slug":"111505234510-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों से जमीन छुड़ाकर भूमि स्वामी को दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों से जमीन छुड़ाकर भूमि स्वामी को दिलाया कब्जा
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर।
क्षेत्र के चांदनपुर बीबामऊ गांव में लगभग एक दशक से कब्जा की हुई जमीन को पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया। भूमि स्वामी को जमीन का कब्जा दे दिया गया।
एसडीएम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे दोपहर में कब्जा की जमीन पर पहुंचे। गांव निवासी सीमा देवी, नारायण देवी और सुनीता देवी तीन लोगों के नाम से रकबा 274 में अंकित चार बीघा भूमि पर सह खातेदार ने पिछले एक दशक से दबंगई के बल पर जमीन को अपनी जमीन में मिला लिया था। पीड़ितों ने पिछले समय से कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका था। एसडीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के बाद तहसीलदार सुधीर कुमार व राजस्व अधिकारियों की टीम और पुलिस उपनिरीक्षक रामवीर सिंह व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लेखपाल पूरनमल शाक्य समेत अन्य लेखपालों से जमीन की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया। दबंगों ने जमीन पर धान की फसल बो रखी थी। लेकिन एसडीएम ने उनकी एक न सुनी और पैमाइश कराकर कब्जामुक्त जमीन वास्तविक भूमि स्वामी को दिया।
- दबंगों से जमीन छुड़ाकर भूमि स्वामी को दिलाया कब्जा
- लगभग दस साल से जमीन पर कब्जा था
फोटो नंबर 10- बीबामऊ गांव में जमीन की पैमाइश कराते एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम।