{"_id":"6a99b433c1b6915168074823","slug":"increased-pressure-on-special-and-daily-trains-local-passengers-facing-inconvenience-etawah-news-c-216-1-etw1005-148993-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दैनिक समेत स्पेशल ट्रेनों में बढ़ा दवाब, लोकल यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दैनिक समेत स्पेशल ट्रेनों में बढ़ा दवाब, लोकल यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
इटावा। गोगामेड़ी मेले के कारण दिल्ली-आगरा जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। स्लीपर कोच भी जनरल बोगी की तरह खचाखच भरे आ रहे हैं, जिससे यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है।
बुधवार रात को इटावा जंक्शन पर गोगामेड़ी मेले जाने वाले महिला, पुरुष और साधु-संतों की काफी भीड़ रही। दिल्ली, आगरा और जयपुर जाने वाली ट्रेनें पीछे से ही पूरी तरह भरी हुई आईं। उतरने वाले यात्रियों की संख्या कम थी, जबकि चढ़ने वालों की संख्या बहुत अधिक थी। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गोमती एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। आरक्षित कोच में भी लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। पटना-कोटा और लालगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी यात्रियों का भारी हुजूम रहा। भीड़ के कारण महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में चढ़ने में काफी परेशानी हुई।
दैनिक और दिन में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो रही है। इस वजह से अधिकतर यात्री देर रात में यात्रा करने को मजबूर हैं। रात में दैनिक यात्रियों की संख्या कम होने से ट्रेनों में थोड़ी राहत मिलती है। लोग रात में सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।