फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves broke into the house by making a hole in the wall and made off with goods worth three lakh rupees.

Etawah News: सेंध लगाकर घर में घुसे चोर समेट ले गए तीन लाख का माल

Thu, 03 Sep 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house by making a hole in the wall and made off with goods worth three lakh rupees.
लवेदी। थाना क्षेत्र के बिधिपुर गांव में बुधवार रात घर में सेंध लगाकर चोर करीब तीन लाख के जेवर और एक लाख नकद पार कर ले गए। जाते समय दो मोबाइल, एक मुर्गी और 20 अंडों की क्रेट भी चोर साथ ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी कन्हैया मजदूरी और अंडे बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार रात वह पत्नी सपना और बेटी देवकी के साथ बरामदे में करीब 11 बजे सो गया था। देर रात चोरों ने कमरे की दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल हुए। बक्सा खोलकर मंगलसूत्र, सोने के बाले, कान की बाली और 50 हजार रुपये नकद चोरी हुए। चोर दूसरा बक्सा आंवला के बाग में ले गए। वहां ताला तोड़कर बेटी की सोने की मटरमाला, तोड़ियां, कान के कुंडल और बेटे के मुकदमे के लिए रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed