{"_id":"6a99b3a730eb63a3060a8d09","slug":"student-and-cattle-killed-by-lightning-strike-etawah-news-c-216-1-etw1015-149011-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली गिरने से छात्र और गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली गिरने से छात्र और गोवंश की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी/जसवंतनगर। तेज बारिश के दौरान गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 12वीं के छात्र और एक गोवंश की मौत हो गई। पछायगांव थाना क्षेत्र के बेला गांव में बिजली गिरने से छात्र की जान चली गई। हादसे के दौरान पास मौजूद उसकी दादी बाल-बाल बच गईं। वहीं, जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के कांटीहार गांव में बिजली की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई।
पछायगांव थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी दिव्यांश रावत (18) गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दिव्यांश गंभीर रूप से झुलसकर अचेत होकर गिर पड़ा। हादसे के समय उसकी दादी कृष्णा देवी भी पास में मौजूद थीं। वह भी बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। दिव्यांश के अचेत होकर गिरने के बाद परिजन आनन फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने जांच के बाद दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिव्यांश गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके भाइयों के नाम श्रेयांश और अपूर्व हैं। पिता सुशील कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। प्रभारी निरीक्षक नीलम कुमारी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दूसरी घटना जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के कांटीहार गांव में हुई। गांव निवासी सुमित यादव ने बताया कि बारिश के दौरान उनकी गाय खुले स्थान पर थी। बिजली गिरने से चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। गाय की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। पीड़ित ने तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से घटना का संज्ञान लेकर नुकसान का आकलन कराने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।