फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   11-month-old girl also infected due to living with positive parents

पॉजिटिव माता-पिता के साथ रहने से 11 माह की बच्ची भी हुई संक्रमित

Sat, 25 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
11-month-old girl also infected due to living with positive parents
इटावा। आगरा के कोरोना पॉजिटिव दंपति के साथ भेजी गई उनकी 11 महीने की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है। इस बच्ची को निगेटिव बताकर कोई देखभाल के लिए नहीं होने के कारण सैफई पीजीआई भेजा गया था।
विज्ञापन

आगरा के पारस अस्पताल में भर्ती 70 कोरोना मरीजों को 23 अप्रैल को सैफई पीजीआई भेजा गया था। इन मरीजों में एक दंपति शामिल है। उसके साथ अस्पताल से उनकी 11 महीने की बच्ची भी भेजी गई थी। बच्ची कोरोना पॉजिटिव नहीं थी। परिवार में उसकी देखभाल के लिए कोई सदस्य न होने के कारण माता-पिता के अनुरोध पर बच्ची को पहले पारस अस्पताल में रखा गया फिर पीजीआई भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीजीआई के कुलपति प्रो. डॉ. राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को बच्ची का सैंपल भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव बताई गई है। कुलपति ने बताया कि बच्ची को निगेटिव बताकर यहां भेजा गया था। पीजीआई प्रशासन ये चाहता था कि बच्ची अगर निगेटिव है तो उसे किसी रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया जाए, ताकि वह संक्रमित न हो लेकिन अब वह पॉजिटिव आई है। इसलिए उसका भी इलाज उसके माता पिता व अन्य मरीजों के साथ किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि पीजीआई में अब 72 कोरोना मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने यह भी बताया कि कोरोना मरीजों को तीन समय ताजा व पौष्टिक भोजन, दो समय चाय, बिस्किट एवं नमकीन दिया जा रहा है। मरीजों को के लिए बनने वाला भोजन चिकित्सक और स्टाफ भी खाते हैं। ज्यादातर मरीज चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं से संतुष्ट हैं। कुछ मरीज यूपीयूएमएस हेल्पलाइन नंबर पर फोन नही करके अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed