{"_id":"5ccf2c70bdec2207362d0835","slug":"101557081200-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय की ठोकर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय की ठोकर से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। खेत से लौट रहे किसान की नीलगाय की ठोकर लगने से मौत हो गई। किसान फसल देखकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
लखना कस्बा के पास बेरीखेडा के मजरा मडैया निवासी छेदालाल (58) पुत्र रामदयाल गत शनिवार को खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल के गट्ठे देखने गए थे। लौटते वक्त अचानक नीलगायों का झुंड सड़क पर आ गया। इस झुंड की ही किसी नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। उसकी ठोकर लगने से वृद्ध राम दयाल जमीन पर गिर गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्हें घर पर लेकर आए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना लखना चौकी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी रमाशंकर उपाध्याय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि किसान दमा की बीमारी से भी ग्रस्त था। नीलगाय के ठोकर मारने से मौत हो जाना बताया गया है।