फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   100 year old trees will get heritage status

सौ साल पुराने वृक्षों को मिलेगा विरासत का दर्जा

Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
100 year old trees will get heritage status
बकेवर। पुराने वृक्षों का अस्तित्व बचाने के लिए वन विभाग ने मुहिम शुरू की है। 100 साल से पुराने वृक्षों की खास देखभाल होगी। उन्हें विरासत का दर्जा दिया जाएगा। वन विभाग ऐसे वृक्षों का संरक्षण करेगा। चबूतरा बनाने के साथ ही आसपास सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में 100 साल से पुराने कई वृक्ष हैं। कई वृक्ष ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था से भी जुड़े हुए हैं। इनमें से कुछ अंग्रेजों के जमाने की याद दिलाते हैं। देखरेख न होने से क्षेत्र में पुराने वृक्षों का अस्तित्व संकट में है। कुछ ऐसे भी हैं जो मिटने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी लखना के वन रेंज अधिकारी विवेकानंद दुवे बताते हैं कि ग्राम स्तर पर प्रधान, ग्राम पंचायत, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, शहरी क्षेत्र में नगर पालिका को ऐसे वृक्षों की सूची तैयार करने को कहा गया है। ऐसे वृक्षों की देखभाल की जाएगी। आसपास चबूतरा बनाकर सुंदरीकरण किया जाएगा। वह बताते है कि लखनऊ से आई टीम ने पहले चरण में भ्रमण कर पुराने वृक्षों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृक्षों के संरक्षण को मिलेगा बजट
वन रेंज अधिकारी विवेकानंद दुबे बताते हैं कि जैव विविधता बोर्ड पुराने वृक्षों की पड़ताल कर उन्हें विरासत वृक्ष घोषित करेगा। विरासत वृक्षों के संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed