{"_id":"674dea6fdd30647a6e07e746","slug":"zahidpurs-team-won-in-kabaddi-and-jinhairas-team-won-in-volleyball-etah-news-c-163-1-sagr1016-126465-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कबड्डी में जाहिदपुर और वालीबॉल में जिन्हैरा की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कबड्डी में जाहिदपुर और वालीबॉल में जिन्हैरा की टीम जीती
Mon, 02 Dec 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने सोमवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा में किया। सीनियर वर्ग की कबड्डी में जाहिदपुर और वालीबॉल प्रतियोगिता में जीआईसी जिन्हैरा की टीम विजेता बनी।
सीनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में दीपक कुमार, जूनियर बालक वर्ग में प्रसव यादव, 800 मीटर जूनियर, सब जूनियर दौड़ में पिंकी व सूरज प्रथम रहे। सीनियर, जूनियर 400 मीटर दौड़ में बबलू, सचिन यादव प्रथम रहे। 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग में जसवीर, 100 मीटर सीनियर, जूनियर, सब जूनियर में प्रभाकर, आकाश बाबू, पिंकी, याचना, शनि कुमार प्रथम रहे। गोला फेंक सीनियर, जूनियर वर्ग में शिवम, अर्पित कुमार, लंबी कूद सीनियर, जूनियर, सब जूनियर में कुणाल, निशांत, विनीता और अनिल कुमार अव्वल रहे।
कबड्डी सब जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा, वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में मारहरा ने जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा ने किया। आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुमित कुमार सिकरवार ने उनका स्वागत किया। निर्णायक मंडल में गौरव शर्मा, शेखर कुमार, भूपेंद्र, नीरेंद्र, अनुज कुमार रहे। समापन प्रधानाचार्य सुधीर गुप्ता व राजकुमार परमार ने किया।