फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youths going to attend a wedding died in a road accident

Etah News: शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत

Mon, 16 Feb 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youths going to attend a wedding died in a road accident
एटा। शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसकी वजह से एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव धनीपुर थाना महुआ खेड़ा जिला अलीगढ़ निवासी शेर सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम बेटा बंटी (28) अपने दोस्त धीरज (27) के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। दोनों युवक बाइक से ननिहाल रजपुरा लखौरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल मार्ग के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोन कॉल के माध्यम से परिजन को जानकारी दी। उनके पहुंचने के बाद सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed