फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth shot in election enmity, injured

Etah News: चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल

Wed, 23 Aug 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in election enmity, injured
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी युवक को गांव के दो लोगों ने प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते गोली मार दी। घायल युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसको आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी अमोद उर्फ अन्नू बाल्मीकि गांव नगला धनी व नगला नैनसुख के तिराहे के पास खड़ा हुआ था। शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आए। गाली-गलौज करने के बाद अन्नू को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्नू ने बताया कि हमला करने वाले व्यक्तियों में से एक गांव का योगेश यादव था। जबकि दूसरा व्यक्ति अपने मुंह पर ढाटा बांधा हुआ था। योगेश चुनावी रंजिश मानता है। प्रधानी के चुनाव में वह अन्य प्रत्याशी के सहयोग में था, तभी उससे झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

उसी वजह से आज शाम को रास्ते में मुझे अकेला पाकर गाली-गलौज करने लगा। कहने लगा कि तुझे जान से मार दूंगा। तभी तमंचा निकाल मुझ पर फायर झोंक दिया। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि एक वर्ष पहले झगड़ा हुआ था। तभी से रंजिश चल रही है। प्रथम दृष्ट्या घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गहराई से जांच की जा रही है। घायल को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया था, जहां से रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed