{"_id":"6aac2d9a5a280368040ce19c","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-at-aiims-etah-news-c-163-1-eta1003-156789-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की एम्स में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में घायल युवक की एम्स में मौत
Thu, 17 Sep 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। करीब डेढ़ माह पूर्व सुपैती गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आसेपुर गांव निवासी वीकेश (18) ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। बुधवार की शाम को वीकेश के शव का अंतिम संस्कार किया।
31 जुलाई की दोपहर को वीकेश बाइक से कस्बे के बाजार सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान सुपैती गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल वीकेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
वहां से परिजन उसे आगरा ले गए। आगरा में कई दिनों तक चले उपचार के बाद चिकित्सकों की सलाह पर उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स में करीब एक माह तक चले उपचार के बाद वीकेश ने मंगलवार की रात को अंतिम सांस ली। वीकेश की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम पसर गया। बुधवार की सुबह जब उसका शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। बुधवार की शाम को राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।