{"_id":"6a29a1ffffacf50ebc0fe4e4","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-a-car-dies-during-treatment-etah-news-c-163-1-eta1004-151797-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव बुरहनाबाद निवासी दो बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान मंगलवार की शाम को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
मृतक के भाई विष्णु ने बताया कि मंगलवार को दिपांशु (14) और बलवीर (18) दोपहर करीब 12 बजे बाइक से अपने परिजन को खेत पर खाना देकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही डीलर की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। करीब 50 मीटर तक बाइक कार में फंस गई और घसीटती चली गई। इस दौरान दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक फरार हो गया। आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बलवीर की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम उपचार के दौरान बलवीर ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।