{"_id":"6900ed519963b353ea0f6e7c","slug":"youth-in-car-injured-in-collision-with-roadways-bus-etah-news-c-175-1-agr1054-138843-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार युवक घायल
विज्ञापन
फोटो26गंजडुंडवारा में रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते लोग। संवाद
कासगंज/गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा क्षेत्र में बदायूं हाईवे मार्ग पर मंगलवार को गांव जधई के पास रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया। उसे गंजडुंडवारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, सोरोंजी क्षेत्र में ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए।
बदायूं से आ रही रोडवेज बस ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव जधई के पास कार में टक्कर मार दी। बस सड़क पर लगे विद्युत पोल को तोड़ती हुई नीचे खाई गिर गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में कार चालक दया शंकर (45) पुत्र गंगाराम निवासी कटरा बाजार थाना उसहैत जनपद बदायूं घायल हो गए। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया। दूसरी घटना सोरोंजी क्षेत्र में मल्लाह नगर के पास की है। सोराेंजी के गांव बनुपुरा निवासी चंद्रप्रकाश (21 ) मंगलवार को अपनी मां नेमवती (50) के साथ बाइक से बदायूं के सहसवान में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बरेली मार्ग पर दोपहर करीब 3 बजे गांव मल्लाह नगर पास बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। घायलों को सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।