{"_id":"6a2aefaa7ed59ce67b0b9416","slug":"youth-drowns-in-canal-family-alleges-murder-etah-news-c-163-1-eta1004-151849-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नहर में डूबने से युवक की मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नहर में डूबने से युवक की मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 11 Jun 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
मलावन नहर में युवक की तलाश करते पीएसी के गोताखोर। संवाद
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के हाड़ई निवासी एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की पुष्टि हो सकेगी।
हाड़ई गांव के धर्मवीर (45) बुधवार की दोपहर गांव छछैना स्थित नहर में नहाते समय डूब गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 43वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर तुर्कीपुरा स्थित नहर से उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई देशराज ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उनकी जमीन पर जबरन खेती कर रहा था। धर्मवीर इसका विरोध कर रहा था। इसी विवाद को लेकर वह धर्मवीर को बाइक पर बैठाकर छछैना स्थित नहर पर ले गया और उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। सीओ सकीट नीतिश गर्ग का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।