{"_id":"6af9eeedca072cb4370e3ab6","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-etah-news-c-163-1-eta1004-160227-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
Sun, 15 Nov 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव भदों निवासी 42 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं पत्नी ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया है।
भदों निवासी भूदेव (42) की शादी साल 2012 में मैनपुरी जिले के नगला जमुनिया की शीला के साथ हुई थी। साल 2023 में परिवार में कलह होने की वजह से पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई। तीन साल से वह मायके में ही रह रही थी।
भूदेव के बड़े भाई रूमाल सिंह ने बताया कि भूदेव बीमार रहने लगा। उसे पीलिया समेत अन्य बीमारियां थी। उसका उपचार पहले आगरा में कराया गया। इसके बाद शहर के ही एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी को उसकी मौत की सूचना मिलते ही वह मायके से यहां पहुंची और ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बताया कि भूदेव के दो बच्चे हैं जिसमें अनिकेत दस साल और छोटे छह साल का है।
-- -वर्जन--
संदिग्ध परिस्थिति में भदों गांव में 42 वर्षीय युवक की मौत हुई है। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। - कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी