फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies in Etah after receiving an injection doctor accused of negligence

इंजेक्शन लगने से मरीज की माैत: दो दिन से बुखार से तप रहा था युवक, परिजन ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 01:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 01:48 PM IST
सार

इंजेक्शन लगाए जाने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की माैत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Youth dies in Etah after receiving an injection doctor accused of negligence
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज सर्किल के ग्राम नगला उम्मेद तौसैया किसानन में उपचार के दौरान 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित था और गांव में ही उपचार कराने पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
विज्ञापन


थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम नगला उम्मेद तौसैया किसानन निवासी रत्नेश कुमार पुत्र ब्रह्मपाल सिंह को पिछले दो दिनों से बुखार था। वह गांव में ही चिकित्सक गिरीश के पास दवा लेने गया था। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने उसका उपचार करते हुए इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद अचानक रत्नेश की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक के भाई बृजनेश ने आरोप लगाया कि रत्नेश को सामान्य बुखार था और वह गांव के चिकित्सक से दवा लेने गया था। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। परिजन तत्काल उसे अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना जसरथपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। थाना पुलिस के मुताबिक अभी तक घटना के संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने में मदद मिलेगी। तहरीर मिलने पर आरोपों की जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed