{"_id":"65afbbf42648b0b5c30b60d6","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-while-repairing-electricity-board-etah-news-c-163-1-sagr1017-11746-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजली बोर्ड ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजली बोर्ड ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत
Tue, 23 Jan 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जमलापुर में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बिजली बोर्ड को सही करते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर हालत में पहुंच गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव जमलापुर निवासी अरूण कुमार (25) की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर में लगा बिजली का बोर्ड खराब होने पर ठीक रहा था तभी करंट लगने से अचेतावस्था में पहुंच गया। आनन फानन में वाहन की व्यवस्था करके मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
परिजन ने बताया कि 20 दिन पहले ही पत्नी ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया है। अभी तक पत्नी ठीक से चल फिर भी नहीं पा रही है। इससे पहले ही हादसा का शिकार होने से बच्ची को देख-देखकर पूरा गांव गम में डूबा हुआ है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि करंट लगने की युवक की मौत हुई है। परिजन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया गया है।