Mainpuri News: पत्नी ने कह दी ऐसी बात कि सह न पाया पति, रात में चुपचाप घर से निकला, सुबह इस हाल में मिला शव
मैनपुरी में पत्नी ने ऐसी बात कह दी कि पति सह न पाया। वह रात में चुपचाप घर से निकल गया। सुबह पेड़ पर फंदे से लटकता उसका शव मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक फंदे से झूल गया। मंगलवार की सुबह बाग में एक पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो परिजन को सूचना दी। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।
पत्नी अपने कमरे में चली गई
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के सहारा गांव की है। गांव निवासी रामदास (40) किसानी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार की शाम खाना खाने के बाद रोजाना की तरह घर में बैठा था। तभी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में रामदास घर से बाहर निकल गया। वहीं पत्नी भी अपने कमरे में चली गई।
यह भी पढ़ेंः- स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब
परिजनका रो-रोकर बुरा हाल
घर से जाने के बाद रामदास ने गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण बाग की ओर गए तो रामदास का शव फंदे पर लटका देख परिजन को सूचना दी। जानकारी होने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना मृतक की पत्नी व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।