{"_id":"62e1756c5e1f3d43ca67e909","slug":"youth-brought-for-questioning-fled-from-malavan-police-station-etah-news-agr5415267171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलावन थाने से भागा पूछताछ लिए लाया गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलावन थाने से भागा पूछताछ लिए लाया गया युवक
विज्ञापन
एटा। मलावन थाने से बुधवार को एक युवक भाग निकला। पुलिस उसे चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाई थी। उसकी तलाश में पुलिस दिन भर क्षेत्र में दौड़ती रही लेकिन देरशाम तक उसका सुराग नहीं लगा।
मैनपुरी जनपद के कुर्रा निवासी मोहर सिंह के बारे में एक बाइक चोरी से संबंधित सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र से ही पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसे थाने लाया गया था और पूछताछ चल रही थी। बुधवार दोपहर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
बताया गया है कि पहरे की ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी जेनरेटर चालू करने गया था। इसी दौरान युवक निकल कर भाग गया। जब पुलिसकर्मियों को भनक लगी तो सब सकते में आ गए। तुरंत कई पुलिस टीमें अलग-अलग दिशाओं में दौड़ा दी गईं। एटा से लेकर मैनपुरी तक उसकी तलाश की गई। लेकिन देरशाम तक कोई नतीजा हासिल नहीं हो सका।