{"_id":"6b0480649251d80a180488cc","slug":"youth-attacked-with-sticks-clubs-and-sharp-edged-weapons-outside-a-roadside-eatery-dhaba-etah-news-c-163-1-eta1014-160696-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ढाबे के बाहर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ढाबे के बाहर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला
Mon, 23 Nov 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। बाईपास-कासगंज रोड स्थित एक ढाबे पर जन्मदिन की दावत में शामिल होने गए युवक पर कार सवार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पहले कार से टक्कर मारकर उसे कुचलने का प्रयास किया गया।
इसके बाद आठ-नौ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, सीने, पसलियों और बांहों में चोटें आई हैं। मामले में हर्ष गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार 21 नवंबर की रात हर्ष गुप्ता अपने परिजन और मित्रों के साथ छोटे भाई ऐश्वर्य गुप्ता के जन्मदिन पर दावत में शामिल होने बाईपास-कासगंज रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे। रात करीब 10 बजे ऐश्वर्य अपने मित्र वरुण गुप्ता के साथ ढाबे से बाहर निकला। इसी दौरान तेज गति से आई स्विफ्ट कार ने दोनों को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। कार का नंबर यूपी 82 बीबी 1368 बताया गया है। ऐश्वर्य और वरुण ने किसी तरह खुद को बचाया।
इसके बाद कार से उतरे पवन यादव पुत्र सुरेश यादव, शैलेष यादव पुत्र प्रदीप कुमार यादव और दिव्यांशु यादव पुत्र अज्ञात सहित आठ-नौ लोगों ने ऐश्वर्य पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उसकी पिटाई की। इतना ही नहीं, गमछे से फंदा बनाकर गला दबाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। ढाबे पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर ऐश्वर्य को बचाने का प्रयास किया। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपियों और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद