{"_id":"6acd208e2c1fb722ba0348f8","slug":"young-mans-body-found-hanging-at-home-etah-news-c-163-1-eta1014-158211-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Mon, 12 Oct 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के रानी अवंतीबाई नगर में रविवार शाम 20 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी शशिकांत (20) ने रविवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने बताया कि वह शाम को बाहर से आया और सीधा अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन को चिंता हुई। कमरे का दरवाजा खटखटाया और आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला जिसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो शशिकांत फंदे से लटक रहा था। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोलकर शशिकांत को फंदे से उतारा।
इसके बाद लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे यहां मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह का कहना है प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद