फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man who went out for run was murdered in Etah

UP: 'अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी', कटा गला और खून से सनी इकलाैते भाई की लाश; बहनों की चीखों ने चीरा कलेजा

Fri, 06 Feb 2026 08:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 06 Feb 2026 08:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। घर से दाैड़ लगाने के लिए निकले किशोर का खेतों में खून से लथपथ शव मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इकलाैते बेटे की माैत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
young man who went out for run was murdered in Etah
किशोर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के गांव मितरौल में दौड़ लगाने निकले किशोर का सरसों के खेत में शव मिला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं मृतक की तीनों बहनें व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए एक ही बात कह रही हैं कि अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगे।
विज्ञापन


थाना निधौली कलां के गांव मितरौल निवासी नेमसिंह ने बताया कि धर्मेंद्र इकलौता बेटा था। इससे छोटी तीन बहने हैं वह भी पढ़ाई कर रही हैं। बेटे की मौत के बाद उनका और घर के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां रोते-रोते बेहोश हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वैसे गांव का ही एक और किशोर दौड़ लगाने साथ ही जाता था मगर शुक्रवार को वह देर से गया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। पिता नेमसिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाना निधौली कलां में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मारने के बाद लगभग 10 मीटर तक घसीटा
मृतक के चाचा जोधपाल ने बताया कि हत्या करने के बाद शव को लगभग 10 मीटर तक घसीटा गया है। जब वह बंबा के किनारे तलाश कर रहे थे तो पास में एक कुआं है। वहां से आगे बढ़ने पर खून के निशान दिखे। इसके बाद उनको देखते हुए आगे पहुंचे तो भतीजे धर्मेंद्र का शव सरसों के खेत के बीचों-बीच पड़ा हुआ था।

 

रोज जाता था दाैड़ लगाने
थाना निधौली कलां की ग्राम पंचायत जौहरपुर के मजरा मितरौल निवासी नेमसिंह ने बताया कि 16 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र कक्षा 10 का छात्र था। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार तड़के लगभग 4 बजे घर से दौड़ लगाने की कहकर निकला। जब छह बजे तक वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई और उसे ढूंढ़ना शुरू किया। कस्बा निधौली कलां, एटा शहर व अन्य स्थानों पर पता लगाया मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद लगभग 10:30 बजे बड़े भाई जोधपाल उसको ढूंढ़ते हुए गांव से लगभग 300 मीटर दूर बंबा किनारे सरसों के खेत में पहुंचे। 

 

यहां उनको कुछ खून के निशान दिखाई दिए। जिसके बाद वह खेत के अंदर खड़ी सरसों की फसल के बीच पहुंचे। वहां देखा तो उनके होश उड़ गए और चीख निकल गई। यहां भतीजे धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। चीख सुनकर परिजन व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही फोरेंसिक और सर्विलांस व डॉग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। साक्ष्य संकलन के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


 

किशोर की किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। परिजन ने फिलहाल किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। घटना के बाद साक्ष्य संकलन करते हुए गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही हत्या किस माध्यम से की गई यह बताया जा सकता है। -ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर

टाइम लाइन
4 बजे धर्मेंद्र घर से दौड़ लगाने की कहकर निकला।
6 बजे तक नहीं पहुंचा तो परिजन ने ढूंढ़ना शुरू किया।
10 बजे ताऊ जोधपाल को खेत के पास खून के निशान दिखे।
10:10 पर सरसों के खेत में शव मिला।
10:20 पर पुलिस को सूचना दी।
10:30 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें-UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर नाले में मिली विवाहिता की लाश, कंबल में लपेटकर फेंका; जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed