फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   body of married woman was found in drain on Yamuna Expressway

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर नाली में मिली युवती की लाश, कंबल में लपेटकर फेंका; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Feb 2026 05:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 06 Feb 2026 05:22 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव एक्सप्रेसवे की नाली में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
body of married woman was found in drain on Yamuna Expressway
एक्सप्रेसवे पर मिला महिला का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महिला की हत्या के बाद कंबल में शव लपेट क यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को करीब 25 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया। गला दबाने के बाद शव को कंबल में लपेटा गया था। कंबल पर को काला टेप लगाकर पैक कर दिया। एक्सप्रेस वे के किनारे पर बनी नाली में डालकर आरोपी भाग गए। एक ग्रामीण की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। मृतका के गले पर दबाने का निशान है। हाथ-कंधे पर गोदकर आर-एस लिखा हुआ है। एक जगह पर सनी भी लिखा था। इसे मिटाया गया था। मगर, वो पूरी तरह से नहीं मिट सका। पुलिस आसपास के जिलों से लापता युवतियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे बकरी चराने के लिए आए ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 148 के पास ग्राम सौरई के समीप नाली में कंबल पड़ा देखा। ग्रामीण पास गए तो दुर्गंध आ रही थी। इससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रही कंपनी की गाड़ी के गार्डों को सूचना दी। आधा घंटे बाद डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास तलाश भी की गई, लेकिन मृतका की पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


लापता युवतियों का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र तकरीबन 25 से 30 साल है। वह मेहंदी रंग का सलवार सूट पहने थीं। पैरों में बिछुए भी थे। हथेली के पास, हाथ, कंधे पर कई जगह पर आर-एस लिखा हुआ है। एक जगह पर सनी नाम भी था। इस नाम को मिटा दिया था जिससे पहचान नहीं हो सके। मगर निशान मिट नहीं सका। मृतका के गले को दबाने और गाल पर नीचे चोट का निशान भी है। आशंका है कि हत्या कहीं और की गई है। बाद में शव को किसी गाड़ी से लाकर एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया है। आरोपी दिल्ली की ओर से आए होंगे। शव फेंकने के बाद वापस लौट गए। शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए गए लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों और जिलों में लापता युवतियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एक्सप्रेस-वे के टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed