{"_id":"67bc8137f379aa6db803ed97","slug":"young-man-killed-girl-for-due-to-blackmailing-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फेसबुक पर युवती से दोस्ती, फिर साथ रुकने लगे दोनों...गर्लफ्रेंड को दी ऐसी दर्दनाक माैत; कांप उठा कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेसबुक पर युवती से दोस्ती, फिर साथ रुकने लगे दोनों...गर्लफ्रेंड को दी ऐसी दर्दनाक माैत; कांप उठा कलेजा
Mon, 24 Feb 2025 07:55 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 24 Feb 2025 07:55 PM IST
सार
युवती का 11 फरवरी को शव मिला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, उससे पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसे सुन हर कोई हैरान रह गया। युवती शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। इसलिए उसकी हत्या की।
विज्ञापन
युवती की मिली थी लाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के जैथरा कस्बा धुमरी के नगला मोहन बंबा के पास 11 फरवरी को मिला युवती का शव मुंबई की मीना का था। क्षेत्र के गांव नगला उदई के अखिल प्रताप से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अखिल ने बताया कि मीना के ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
अखिल सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अखिल लोनी (गाजियाबाद) में एक कंपनी में नौकरी करता था। यहां रहते हुए उसकी मुंबई की मीना से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। चैटिंग बढ़ने पर दोनों का फोन कॉल पर संपर्क होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद अखिल के बुलाने पर मीना लोनी पहुंची। इसके बाद उसका आना-जाना बढ़ गया। वह जब भी लोनी पहुंचती तो अखिल के कमरे पर ही रुकती थी। इसके बाद मीना उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। शादी न करने पर दो लाख रुपये की मांग करने लगी।
रुपये न देने पर यौन शोषण के आरोप में फंसाने की धमकी देने लगी। मीना की धमकी पर अखिल तनाव में रहने लगा। इस पर अखिल ने मीना की हत्या करने की योजना बनाई। इस योजना में उसने अपने दोस्त श्रीकृष्ण निवासी राहुल गार्डन लोनी एवं रुद्रप्रताप निवासी बढ़ौला थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज को भी शामिल कर लिया।
योजना के तहत मीना को लोनी बुलाया। इसके बाद कौशांबी से बस से गांव पहुंचे। यहां पहुंचकर रात के अंधेरे में गला घोंटकर मीना की हत्या कर शव को नगला मोहन के पास बंबा में फेंक दिया। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।