फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man died while half dozen injured including his wife and children in car collision with bike in Etah

Etah: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत; पत्नी व बच्चों सहित आधा दर्जन घायल

Sat, 10 Feb 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

एटा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
young man died while half dozen injured including his wife and children in car collision with bike in Etah
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक व कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा अलीगंज थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर करीब चार बजे हुआ। यहां शमशाबाद थाना क्षेत्र के ऊधमपुर निवासी विपिन (35) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नामकरण संस्कार में शामिल होने अलीगंज कस्बा आ रहे थे। इसा समय मैनपुरी की तरफ से एक कार आ रही थी। तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद विपिन उसकी पत्नी प्रेमवती और बच्चे पलक (5 वर्ष), रक्षा (डेढ़ वर्ष) और भतीजी आकांक्षा उछलकर काफी दूर जा गिरे। कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता विपिन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल आधा दर्जन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज पहुंचाया। यहां पर बाइक सवार महिला और उसके मासूम बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed