{"_id":"668f7eb74b516f6ca60bc3e0","slug":"young-man-died-due-to-electric-shock-while-setting-up-dj-in-etah-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: डीजे सेट करते समय मशीन में आया करंट, युवक की मौत; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: डीजे सेट करते समय मशीन में आया करंट, युवक की मौत; घर में मची चीख पुकार
Thu, 11 Jul 2024 12:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:38 PM IST
सार
एटा में डीजे सेट करते समय मशीन में करंट आ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की रात डीजे सेट करते समय युवक को करंट लग गया। जब तक लोगों को जानकारी हुई, तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना मारहरा थाना क्षेत्र के मेहनी गांव की है। थाना क्षेत्र के ही भटपुरा गांव निवासी कमल सिंह (35) दिव्यांग है। वह छोटी-मोटी मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। बुधवार की शाम गांव मेहनी में राजबहादुर की बेटी की बरात आई थी। जहां वह डीजे बजाने का काम कर रहा था। किसी कारण से खुला हुआ तार मशीन को छू गया। करंट आने से कमल सिंह उसकी चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कमल के भाई ने लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि अगर भाई को समय से उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। किसी भी व्यक्ति ने कमल को उपचार के लिए ले जाना उचित नहीं समझा। लापरवाही की वजह से भाई की मौत हो गई। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी प्रकार की तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन