फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man committed suicide by hanging himself from fan after having love affair with a neighbour woman

UP: पड़ोसी महिला से थे प्रेम संबंध, पति से हुआ विवाद...फिर इस हाल में मिली युवक की लाश, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 09 Apr 2025 11:29 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Apr 2025 11:29 AM IST
सार

पड़ोसी महिला से युवक के प्रेम संबंध हो गए। पति से विवाद हुआ। इस पर युवक अपनी बुआ के घर पर रहने के लिए आ गया। फिर युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself from fan after having love affair with a neighbour woman
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

नोएडा से एटा में मलावन क्षेत्र के गांव दतौली में बुआ के घर आए युवक का शव मंगलवार को फंदे से लटका मिला। उसके भाई ने नोएडा में पड़ोस में किराए पर रहने वाली एक महिला से प्रेम-प्रसंग और उसके पति से विवाद की बात बताई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नोएडा के सेक्टर 39 निवासी शिवम ने बताया कि भाई अनिल (24) का प्रेम प्रसंग पड़ोस में किराए पर रहने वाली एक महिला के साथ चल रहा था। इसकी जानकारी महिला के पति को हो गई थी। विवाद होने के कारण परिवार व पुलिस के कहने पर अनिल को लेकर वह शनिवार को गांव दतौली में अपनी बुआ के घर आ गए थे। सोमवार की रात उसके साथ सोया हुआ था। अचानक रात में आंख खुली तो पास में भाई अनिल मौजूद नहीं था। दूसरे कमरे में देखा तो वह पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाकर बुआ और फूफा को बताया और फोन कर अपने घर पर जानकारी दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस आ गई और भाई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले गई। शिवम ने बताया कि नोएडा में जिस महिला के साथ अनिल का प्रेम संबंध था, उसके पति ने अनिल पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 

 
विज्ञापन

महिला के पति से विवाद के बाद घरवालों और पुलिस ने समझाया। उनके कहने पर हम दोनों भाई यहां रहने आ गए थे, लेकिन अनिल चिंतित रहता था और विवाद के बाद अवसाद में था। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया किसी तरह के आरोप नहीं लगाए गए हैं। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो जाएगी। जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed