फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man commits brutality with seven year old innocent girl after watching video in Etah

पोर्न देख बना हैवान: मासूम बच्ची से की दरिंदगी, इससे भी न भरा मन... किया ऐसा हश्र; देखकर कांप गई लोगों की रूह

Sun, 11 Feb 2024 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 06:23 PM IST
सार

एटा में एक युवक पोर्न देखकर हैवान बन गया। उसने मासूम बच्ची से दरिंदगी की। इससे भी मन न भरा तो उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। शव देखकर लोगों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
Young man commits brutality with seven year old innocent girl after watching video in Etah
पोर्न

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पोर्न देखकर युवक हैवान बन गया। उसने सात वर्ष की मासूम बच्ची को खेत ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख निकल गई। इससे उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को खेत पर फेंककर फरार हो गया। गांव और घरवालों ने देखा उनकी रूह कांप गई।  

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव को सरसों के खेत में फेंक कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गांव के ही 26 वर्षीय जवाहर शर्मा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पोर्न वीडियो देखने के बाद युवक ने बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

छह दिन पहले भाई ने दिया था फोन

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सात वर्ष की बच्ची के साथ वारदात करने वाला जवाहर शर्मा पकड़ लिया गया है। आरोपी गांव में आवारा घूमता है। उसके छोटे भाई की शादी हो चुकी है। वह अविवाहित है। शराब व अन्य नशा करने का भी आदी है। छह दिन पहले ही आरोपी के भाई विकास ने उसे स्मार्ट फोन दिया था। 

चीख निकली तो मार डाला

इसमें वह शनिवार की दोपहर ऑनलाइन पोर्न वीडियो देख रहा था। तभी उसे बच्ची अकेली जाती दिखाई दी। उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। गांव से करीब 100 मीटर दूर अपने सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात की। बच्ची की चीख निकलने पर गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला शव

इसके बाद शव को खेत में ही छोड़कर भाग गया। पुलिस को शनिवार की शाम करीब 7 बजे बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई थी। काफी प्रयास के बाद भी शव न मिलने पर डॉग स्क्यॉड टीम को लगाया गया। मुख्य आरक्षी डॉग राजा की मदद से शव को सरसों के खेत से बरामद किया गया। 

कबूल किया वारदात करना 

आरोपी की तलाश में एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ थाना पुलिस को लगाया गया। रविवार की दोपहर आरोपी को गांव नगला जसराम के पास से पकड़ लिया। उसने पोर्न वीडियो देखने के बाद वारदात करना कबूल किया है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed