{"_id":"670c0806cc4ae2ff9204bf43","slug":"you-will-get-a-grant-of-up-to-rs-80-thousand-for-setting-up-a-unit-of-two-indigenous-cows-etah-news-c-163-1-eta1001-124356-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो देसी गाय की इकाई स्थापित करने पर मिलेगा 80 हजार तक का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो देसी गाय की इकाई स्थापित करने पर मिलेगा 80 हजार तक का अनुदान
Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले के किसानों के लिए पशुपालन विभाग की ओर से योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत किसान या पशुपालक को दो देसी गाय खरीदने के लिए 80,000 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। जिससे कि प्रदेश में देसी गायों के पालन को प्रोत्साहन मिल सके।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन और मुख्यमंत्री गोसंवर्धन योजना के तहत 2 उन्नत देसी नस्ल की गाय पालने और दुग्ध उत्पादन की इकाई लगाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत अधिकतम 80,000 रुपये का अनुदान मिलेगा। योजना के दूसरे चरण वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश के 57 जिलों में एटा भी शामिल है।
सीवीओ ने बताया कि बाह्य प्रदेश से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गाय खरीदने पर अनुदान मिलेगा। इसके तहत गिर, साहीवाल, थारपाकर और हरियाणा नस्ल की गाय खरीदनी होगी। योजना के तहत 50 फीसदी महिला दुग्ध उत्पादकों और गोपालकों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की खरीदी जाने वाली गाय पहले अथवा दूसरी ब्यात की होनी चाहिए। योजना में आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से प्रारंभ होगी, 13 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी या विभाग से संबंधित अन्य अधिकारियों के कार्यालय से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।