{"_id":"66f04ae6f4aeced92406e90d","slug":"you-are-a-small-leader-bigger-people-come-than-you-you-will-get-only-this-much-ration-etah-news-c-163-1-sagr1018-123227-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तू तो छोटा नेता...तुझसे बड़े आते हैं, राशन इतना ही मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तू तो छोटा नेता...तुझसे बड़े आते हैं, राशन इतना ही मिलेगा
Sun, 22 Sep 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। तू तो छोटा नेता...तुझसे बड़े आते हैं, राशन इतना ही मिलेगा। यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं, बल्कि राशन वितरण के दौरान डीलर द्वारा कार्डधारक को दी गई धमकी है, जो घटतौली का विरोध करने पर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जिले में घटतौली और राशन डीलरों की दबंगई पर लगाम लगाना पूर्ति विभाग के बूते से बाहर हो गया है। घटतौली को लेकर विवाद का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डीलर कार्डधारक को धमका रहा है। वीडियो जलेसर के गांव नगला घनश्याम स्थित राशन की दुकान का बताया जा रहा है। ई-पॉश मशीन प कड़े हुए डीलर किसी कार्डधारक से कह रहा है कि तू तो छोटा नेता है, यहां तुझसे बड़े-बड़े नेता आते हैं, राशन इतना ही मिलेगा।
डीलर ये भी कहता है कि किसे नहीं मालूम की इस मशीन पर राशन की तौल ज्यादा बैठती है। राशन एक से डेढ़ किलो कम मिलता है। वायरल वीडियो से यही प्रतीत होता है की राशन डीलर दबंगई से राशन की घटतौली कर रहा है। डीएसओ कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।