फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Yachna won in 600 meter race and Kajal hoisted the flag in 200 meter race.

Etah News: 600 मीटर में याचना तो 200 मीटर दौड़ में काजल ने फहराया परचम

Wed, 06 Dec 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Yachna won in 600 meter race and Kajal hoisted the flag in 200 meter race.
एटा। शहर के पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार से दो दिवसीय जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ हुईं। इसमें जिले के सभी 8 ब्लॉक के प्राथमिक तथा जूनियर विद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी आशीष यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, प्राचार्य डाइट जितेंद्र सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद बच्चों की मार्च पास्ट की सलामी को स्वीकार किया। साथ ही 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ क्लैपर बजाकर किया। खेलों की मशाल प्रज्वलित कर छात्रा पूनम ने पूरे खेल मैदान का चक्कर लगाया। इस दौरान बालक तथा बालिका प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। वहीं जूनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं की गोला फेंक तथा कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई गई।
विज्ञापन

600 मीटर बालिका जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में मारहरा की याचना ने पहला, निधौली कलां की रोशनी ने दूसरा तथा जैथरा की प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका प्राथमिक वर्ग में जैथरा की काजल ने पहला, मारहरा की लक्ष्मी ने दूसरा तथा सकीट की कनक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर बालक प्राथमिक वर्ग में निधौली कलां के प्रशोक ने पहला, मारहरा के नमन ने दूसरा तथा सकीट के सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 200 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में पूनम ने पहला, खुशबू ने दूसरा तथा गौरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक जूनियर वर्ग में गुलशन ने पहला, विपिन ने दूसरा तथा निशांत ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका प्राथमिक वर्ग कबड्डी में मारहरा ब्लॉक की टीम विजेता रही। वहीं निधौली कलां की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में मारहरा की टीम विजेता तो अवागढ़ उपविजेता रही। बालक जूनियर वर्ग गोला फेंक में सौरभ ने पहला, दक्ष ने दूसरा तथा मनीष ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। वहीं बालिका जूनियर वर्ग गोला फेंक में दीप्ती ने पहला, मंजू ने दूसरा तथा रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक की भूमिका मनोज यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रेश यादव, जयराम सिंह यादव, राजीव यादव, धर्मेंद्र पाठक, धर्वेंद्र कुमार, वीरेश यादव, अरुण कांत, मनीष दुबे ने निभाई। डॉ. आकाश वर्मा चिकित्सा सेवा के लिए अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, राजकुमार पाराशर, राजीव वर्मा, दयानंद श्रीवास्तव, रजनीश यादव, ऋषि चौहान, प्रवेश बघेल, प्रवीण चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed