फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yaatriyon kee bheed, bason mein katautee

यात्रियों की भीड़, बसों में कटौती

Tue, 29 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 29 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
 yaatriyon kee bheed, bason mein katautee
बसों का टोटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद घर लौट रहे लोगों के लिए रोडवेज बसों का टोटा हो गया है। बस स्टैंड पर यात्रियों की कतार लगी है। हाल ये है खिड़की से ही यात्री घुस रहे हैं तो कुछ बस की छत पर बैठकर ही सफर कर रहे हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को सभालने के लिए मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों को दिनभर भारी मशक्कत करनी पड़ी।  
विज्ञापन

होली पर्व मनाने के बाद अपने काम पर लौट रहे लोगों की भीड़ से मंगलवार सुबह बस अड्डा भर गया। जितने यात्री बसअड्डे के अंदर थे, उतने ही हाईवे किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों की भीड़ के सामने परिवहन निगम की व्यवस्था बौनी पड़ रही है। मंगलवार सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का रेला दिखाई दिया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि यात्री बस के पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए टूट पड़ रहे थे। बसों में चढ़ने को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं, युवतियों और बुजुर्गों को हुई। रोडवेज अफसरों की माने तो होली पर 90 बस दिल्ली रुट और अनुबंधित 35 बसें आगरा रूट पर चल रही हैं। लेकिन भीड़ के आगे बस कम पड़ी।
विज्ञापन

 
यात्रियों के लिए दिल्ली मार्ग पर 90 बस लगाई गई हैं। तो वही 35 दिन-रात आगरा के लिए चलाई जा रही हैं। यात्रियाें की सुविधा के लिए चालक-परिचालको की छुट्टियां कैंसिल कर बसों का परिचालन संभव कराया जा रहा है। लेकिन यात्रियों की भीड़ एक साथ उमड़ने के कारण बसों में मारामारी मची है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार, एआरएम, एटा डिपो
 
रात में दिन से ज्यादा निकल रहे यात्री
बसों की मारामारी के चलते लोग रात में यात्रा करने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली के हैं। यही कारण है कि 90 रोडवेज बस लगाने के बाद भी यात्रियों को सुविधा नहीं मिल रही है और यात्री धक्कामुक्की कर बस में चढ़ रहे हैं।  

 
डग्गामार वाहन मनमाना वसूल रहे किराया
एटा रोडवेज डिपो की ज्यादातर बस दिल्ली-आगरा रूट पर चलने के कारण डग्गामार वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। भीड़ का फायदा उठाकर डग्गामार वाहनों के संचालक मनमाना किराया वसूल कर अपने जेब भर रहे हैं। सबसे ज्यादा डग्गामार वाहन, अलीगंज, कासगंज, गंजडुंडवारा, शिकोहाबाद मार्ग पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed