फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   X-ray machine is gathering dust

धूल फांक रही है एक्सरे मशीन

Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine is gathering dust
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। प्रतिदिन चार सौ मरीज स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने पहुंचते हैं, लेकिन यहां पर न तो चिकित्सक हैं और न ही पैरा मेडिकल स्टाफ।  एक्सरे मशीन सात वर्षों से धूल फांक रहीं है। इस कारण मरीजों को बाहर से एक्सरे कराने को बाहर से जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात बदतर हैं। लोगों को बेहतर इलाज के अभाव में निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग है कि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। अस्पताल में महज दो डाक्टर ही काम कर रहे हैं। जबकि आठ पद खाली हैं। दोनों चिकित्सक ही ओपीडी और आपातकालीन सेवा देख रहे हैं। सिर्फ तीन नर्स हैं। जननी सुरक्षा योजना भी भगवान भरोसे हैं।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक संविदा पर कार्यरत हैं जो सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे रहती हैं। इसके बाद नर्स और एएनएम ही महिलाओं के इलाज एवं प्रसव कराती हैं। में एएनएम के 26 पद है, लेकिन 13 एएनएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे मशीन के टेक्नीशियन न होने सात सालों से बंद पड़ी है। बाल रोग व हड्डी रोग विषेशज्ञ न होने के कारण लोगों को बाहर महंगे इलाज कराने को विवश होना पड़ रहा है। सर्जन न होने के कारण ओटी सालों से बंद पड़ी है। आपातकालीन समय में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं है। सफाई व्यवस्था बदहाल है। पानी की मशीन वर्षों से खराब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed